दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की टीम से अहम मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की प्रभारी आरती मेहरा , अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और महिला मोर्चा की पूरी टीम मौजूद रही। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद
इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने सभी महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और उन्हें संगठन में उनके दायित्वों के बेहतरीन निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “इन अथक बहनों का स्नेह, सेवा-भाव और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा, दिल्ली बीजेपी परिवार की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।”
सीएम ने की जमकर सराहना
सीएम रेखा गुप्ता ने महिला मोर्चा की पूरी की जमकर सराहना की। सीएम ने कहा कि, “जिस आत्मीयता, लगन और समर्पण के साथ दिल्ली की महिलाओं के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहती हैं, उनकी आवाज़ बनती हैं वो सराहनीय है।” पूरी टीम सरकारी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।












