बुराड़ी में आधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, सिर्फ़ 23 दिनों में दिल्ली को मिला दूसरा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत बुराड़ी में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत बुराड़ी में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन में सालाना 90,000 वाहनों की फिटनेस जांच करने की क्षमता है।

दिल्ली को मिला दूसरा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन
इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “3 सितंबर को तेहखंड में और अब बुराड़ी में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया है। सिर्फ़ 23 दिनों में दिल्ली को अपना दूसरा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन मिल गया है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार इसी रफ़्तार से काम करती है।

सड़क सुरक्षा भी होगी मजबूत
साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “सही फिटनेस, सटीक टेस्टिंग और बेहतर मॉनिटरिंग से सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में सरकार की लगातार कोशिशों को नई ताकत मिलेगी।” बता दें कि इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़