दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां एपिसोड सुना। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि,”‘मन की बात’ देश और नागरिकों के बीच संवाद काआत्मीय सेतु है, जो जन-भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को निरंतर मजबूत करता है।”
आतंकवाद के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने पर हमारे वीर सैनिकों के पराक्रम को याद करते हुए आतंकवाद के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ (सख्त रवैये) के भारत के अटूट संकल्प को दोहराया। उन्होंने जनगणना में हर नागरिक की भागीदारी, हमारी समृद्ध विरासत के संरक्षण और राम जन्मभूमि आंदोलन तथा सामाजिक समरसता में अशोक सिंघल जी के योगदान का भी स्मरण किया।”
जमीनी प्रयासों का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण, खेल, ‘नशा-मुक्त युवा’, ‘एक जिला-एक उत्पाद’ और पोषण के क्षेत्रों में देश भर में हो रहे जमीनी प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने जन-भागीदारी की शक्ति को रेखांकित किया।” इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, विधायक राज करण, मनोज शौकीन, गजेंद्र दराल सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।











