सीएम रेखा गुप्ता ने ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ कार्यक्रम का किया उद्घाटन, ऐप लॉन्च होने के साथ रजिस्ट्रेशन शुरू

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत 'मैं भी यमुना प्रहरी' कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ऐप भी लॉन्च किया गया। इस अवसर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राज्य अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​भी मौजूद रहे।

1 अक्टूबर से ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “दिल्ली यूनिवर्सिटी के 30 कॉलेजों के हज़ारों युवा ‘स्वच्छ यमुना मिशन’ से जुड़ने जा रहे हैं। 1 अक्टूबर से ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।” सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के युवाओं से अपील की है कि सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। ऐप डाउनलोड करें, रजिस्टर करें और ‘यमुना प्रहरी’ बनकर माँ यमुना की स्वच्छता के इस बड़े अभियान को हर व्यक्ति का जन-आंदोलन बनाएं।

यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि “एक युवा जुड़ेगा, तो दूसरा प्रेरित होगा। एक कॉलेज जुड़ेगा, तो पूरा कैंपस जुड़ेगा। और जब दिल्ली जुड़ेगी, तो माँ यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प और मज़बूत होगा।” इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़