दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत करोड़ों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजस्थान उद्योग नगर से दिल्ली के अलग-अलग औद्योगिक इलाकों में 170 करोड़ की लागत वाली विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
उद्यमियों, श्रमिकों और स्थानीय लोगों को राहत
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि, “लंबे समय से इन औद्योगिक इलाकों को नज़रअंदाज़ किया गया है, और हमारी सरकार सड़कें, नालियां और जल निकासी जैसी ज़रूरी सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। हमारी सरकार उद्यमियों, श्रमिकों और स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
दिल्ली सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुविधाओं में सुधार, ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ और रोज़गार के नए अवसर, इन्हीं के ज़रिए दिल्ली के उद्योगों को आगे बढ़ाना हमारा संकल्प है।” बता दें कि इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक राज कुमार भाटिया, अशोक गोयल, तिलक राम गुप्ता और ज़िला अध्यक्ष अजय खटाना भी मौजूद रहे।












