दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों की छात्र प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस अनौपचारिक मुलाकात में छात्राओं ने सीएम रेखा गुप्ता अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान कॉलेजों में सुरक्षा, सुविधाओं और बेहतर शिक्षा को लेकर कई अच्छे सुझाव दिए।
छात्राओं के सुझावों पर प्राथमिकता से काम
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमारी युवा पीढ़ी की सोच, नए विचार और कुछ कर दिखाने का जज्बा सचमुच प्रेरित करता है। आज की छात्राएं अपने सपनों के साथ-साथ दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए भी आगे आ रही हैं। छात्राओं के सुझावों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। नियमित संवाद के साथ आगामी युवा नीति और बजट की तैयारियों में भी उनकी भागीदारी बढ़ाई जाएगी।”
दिल्ली सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “दिल्ली की हर छात्रा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, नेतृत्व करे और अपने सपनों को पूरा करे। उनकी हर चिंता हमारी जिम्मेदारी है और उनका उज्ज्वल भविष्य हमारा संकल्प है।












