सीएम रेखा गुप्ता ने नशे से प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, कहा- “नशे ने पंजाब के अनगिनत घरों से खुशियाँ छीनी”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता न सिरहिंद की पुरानी दाना मंडी में नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता न सिरहिंद की पुरानी दाना मंडी में नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। सीएम रेखा गुप्ता ने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उनका दर्द जाना। सीएम रेखा गुप्ता ने इस दौरान कहा कि नशे के कारण एक माँ ने अपना बेटा खो दिया है, तो एक बहन ने अपना भाई। ड्रग्स के ज़हर ने पंजाब के अनगिनत घरों से खुशियाँ छीन ली हैं।

‘विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा’ का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा, “इन परिवारों की आँखों के आँसू आज पंजाब की विनाशकारी सरकार से जवाब माँग रहे हैं। गुरु-द्रोही भगवंत मान ने भी पंजाब के इन परिवारों के साथ धोखा किया है। केजरीवाल गैंग ने पंजाब को सिर्फ़ लूटा है। पंजाब अपना खोया हुआ सम्मान वापस चाहता है और अपने युवाओं के लिए एक सुरक्षित भविष्य देखना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा’ के संकल्प और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, नशा मुक्त पंजाब यात्रा ड्रग्स के खिलाफ़ व्यापक जन-जागरूकता का एक अभियान है।

ड्रग्स के कारोबार की जड़ों पर प्रहार
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “बीजेपी ने संकल्प लिया है कि पंजाब की जनता के साथ मिलकर वो युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालेगी, ड्रग्स के कारोबार की जड़ों पर प्रहार करेगी और पंजाब के हर घर में खुशहाली वापस लाएगी। यह लड़ाई पंजाब के वर्तमान को बचाने और उसके भविष्य को संवारने की है। अब पूरा पंजाब एकजुट होकर ड्रग्स के खिलाफ़ लड़ेगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़