दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की बड़ी पहल, 75 सीएम श्री सरकारी विद्यालयों में हेरिटेज क्लबों का शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 75 सीएम श्री सरकारी विद्यालयों में हेरिटेज क्लबों की स्थापना का शुभारंभ किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 75 सीएम श्री सरकारी विद्यालयों में हेरिटेज क्लबों की स्थापना का शुभारंभ किया। जिनका उद्देश्य स्कूली छात्रों को यहां के इतिहास और विरासत
से अवगत कराना है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्कूल में होने वाली प्रत्येक गतिविधि, हर पहल और किताब का एक-एक पन्ना बच्चे के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होता है।

दिल्ली का इतिहास अत्यंत समृद्ध
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि दिल्ली का इतिहास अत्यंत समृद्ध है। यहां विभिन्न ऐतिहासिक कालखंडों, सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक स्थलों, स्मारकों और स्थापत्य विरासत से
जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण स्मृतियां मौजूद हैं। ऐसे में हेरिटेज क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने शहर के इतिहास और विरासत को ना सिर्फ किताबों में पढ़ने को मिलेगा बल्कि उसे प्रत्यक्ष रूप से देखने, समझने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा। दिल्ली की विरासत को जानना सिर्फ इतिहास पढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपने शहर और अपनी जड़ों को समझने की प्रक्रिया है।

विरासत के प्रति जुड़ाव विकसित
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, विद्यार्थियों को यह जानना चाहिए कि उनके आसपास मौजूद ऐतिहासिक इमारतों और स्थलों का क्या महत्व है? और उनका दिल्ली के इतिहास से क्या संबंध है। इतिहास के कई ऐसे अध्याय हैं, जिनकी जानकारी अभी तक बच्चों तक पर्याप्त रूप से नहीं पहुंची है। ऐसे में हेरिटेज क्लब विद्यार्थियों को उन अध्यायों को जानने, समझने और उन पर विचार करने का अवसर देंगे। हेरिटेज क्लबों से बच्चों में देश, अपनी जड़ों और अपनी विरासत के प्रति जुड़ाव विकसित होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़