‘शहीद भगत सिंह के साथ एक शाम’ वॉकथॉन में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता, अमर क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं का किया अनावरण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शहीद भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर, संसद मार्ग से कर्तव्य पथ तक आयोजित 'शहीद भगत सिंह के साथ एक शाम' वॉकथॉन में शामिल हुईं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शहीद भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर, संसद मार्ग से कर्तव्य पथ तक आयोजित ‘शहीद भगत सिंह के साथ एक शाम’ वॉकथॉन में शामिल हुईं। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने भारत माता के अमर सपूत के साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। सीएम ने कहा कि, ये प्रतिमाएं हमारी युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान की महान परंपरा से हमेशा जोड़े रखेंगी।

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “उनका जीवन युवाओं के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना रखने की एक शाश्वत प्रेरणा है। उनका साहस, कर्तव्य-बोध और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण आज भी युवाओं को बड़े लक्ष्य तय करने और राष्ट्र-निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।”

वॉकथॉन बना खास
शहीद भगत सिंह के पौत्र और शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यदविंदर सिंह संधू की उपस्थिति ने इस वॉकथॉन को और भी खास बना दिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्रज सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़