दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम रेखा गुप्ता ने किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट की अनधिकृत कॉलोनियों में 53 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिनकी लागत 214.12 करोड़ रुपए है।
जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “इन कार्यों से सड़कों, नालियों, सीवेज और जल निकासी से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान मिलेगा। खासकर किराड़ी को जलभराव की उस समस्या से राहत मिलेगी जो लंबे समय से बनी हुई थी।”
दिल्ली सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हमारा संकल्प है कि विकास के मामले में दिल्ली का कोई भी इलाका पीछे न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के विज़न को साकार करने के लिए हमारी सरकार हर गली और हर कॉलोनी में विकास कार्य पहुंचा रही है।” इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, रविंद्र इंद्रराज, विधायक राज करण, मनोज शौकीन, गजेंद्र दराल और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।











