दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, द्वारका में करीब 152 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा‘दिल्ली सदन’

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार द्वारका में करीब 152 करोड़ रुपये की लागत से ‘दिल्ली सदन’ का निर्माण कराएगी।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार द्वारका में करीब 152 करोड़ रुपये की लागत से ‘दिल्ली सदन’ का निर्माण कराएगी। दरअसल दिल्ली सरकार की व्यय वित्त समिति की हाल में बैठक हुई थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में परियोजना को मंजूरी दी गई है। पर्यटन विभाग की सिफारिशों पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

152 करोड़ रुपये से बनेगा दिल्ली सदन
बता दें कि द्वारका के सेक्टर-19 में भूखंड संख्या-5 पर प्रस्तावित दिल्ली सदन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए करीब 3,899.42 वर्गमीटर जमीन उपलब्ध है। अधिकारियों के मुताबिक, आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन तैयार किया जाएगा, जिसमें सरकारी अतिथियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था होगी।

ठहराव की मिलेगा सुविधा
यह राज्य अतिथि गृह देश-विदेश से दिल्ली आने वाले गणमान्य लोगों, सरकारी अधिकारियों और अन्य सरकारी अतिथियों के ठहरने के लिए बनाया जाएगा। बता दें कि, दिल्ली सरकार के पास अभी अपना कोई समर्पित राज्य अतिथि गृह नहीं है। ऐसे में बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने और उनकी मेजबानी में कई बार परेशानी होती है। ऐसे में सरकारी अतिथियों के लिए ‘दिल्ली सदन’से ठहराव की सुविधा मिलेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़