दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार कराएगी सड़कों का कायाकल्प, दिसंबर तक 600 किलोमीटर सड़कों की होगी मरम्मत

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार राजधानी में लगभग 600 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत का कार्य कराने जा रही है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार राजधानी में लगभग 600 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत का कार्य कराने जा रही है। बारिश के दौरान खराब हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से आगामी दिसंबर महीने तक पूरा किया जाएगा। दरअसल पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दक्षिण दिल्ली में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत का काम फिर से शुरू हो गया है और दिल्ली सरकार ने दिसंबर तक 600 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत करने का लक्ष्य रखा गया है।

नए सिरे से काम शुरू
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने किन्ही कारणों से काम में देरी हुई, लेकिन हमने दोबारा से टेंडर जारी किया है और नए सिरे से काम शुरू किया है। सड़क बनाने और दोबारा सतह बनाने का काम सर्दियों में करना मुश्किल होता है, इसलिए दिसंबर तक 600 किलोमीटर सड़कों का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। चुनी गई सड़कों पर तेज़ी से मरम्मत का काम चल रहा है। मंत्री ने कहा कि सड़कें न सिर्फ तेजी से बननी चाहिए बल्कि मजबूत भी होनी चाहिए।

पांच सालों तक सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी
मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी की एक टीम थर्ड-पार्टी ऑडिट के ज़रिए गुणवत्ता की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क बनाने का ठेका लेने वाली कंपनी अगले पांच सालों तक सड़क के रखरखाव के लिए भी ज़िम्मेदार होगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़