दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम रेखा गुप्ता ने कई ज़रूरी विकास कार्यों में तेज़ी लाने के लिए नई जन-सुविधाएँ जनता को समर्पित की। इन विकास कार्यों में हैदरपुर के नेहरू कैंप में नए टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन, C&D ब्लॉक और AF-ब्लॉक में अंडरग्राउंड केबलिंग की शुरुआत, C&D ब्लॉक में 10 पार्कों का सौंदर्यीकरण और BB-ब्लॉक में स्कूल की नई इमारत शामिल है।
सुविधाएँ लगातार हो रही बेहतर
इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमारी कोशिश है कि शालीमार बाग की हर कॉलोनी में सफ़ाई-व्यवस्था बेहतर हो, सिस्टम मज़बूत हों, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और लोगों के लिए सुविधाएँ लगातार बेहतर होती रहें।”
भूमि पूजन यज्ञ में शामिल हुईं सीएम
इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता शालीमार बाग में श्री मरघट वाले बाबा रामलीला समिति के पहले भूमि पूजन यज्ञ में भी शामिल हुईं। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी रामलीला समितियां भगवान राम की मर्यादा, धर्म और आदर्शों को हर व्यक्ति तक पहुँचाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति की इस दिव्य परंपरा और हमारे मूल्यों को नई पीढ़ी से जोड़ती हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने आगामी भव्य और भक्तिपूर्ण आयोजन के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दी।












