मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 16 करोड़ के बायोगैस प्लांट का किया उद्घाटन, स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद की जाएगी तैयार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गोयल डेयरी में 16 करोड़ की लागत से बने बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गोयल डेयरी में 16 करोड़ की लागत से बने बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस परियोजना के तहत हर दिन 200 मीट्रिक टन गोबर से स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद तैयार की जाएगी। इससे गोबर को यमुना में जाने से रोकने में मदद मिलेगी और पशुपालकों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

पूर्व सरकार पर निशाना
मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “पिछली सरकार ने वर्षों तक दिल्ली में एक भी बायोगैस प्लांट नहीं लगाया; उन्होंने हज़ारों टन गोबर को यमुना में बहने दिया। हमारी सरकार ने डेढ़ साल में 3 प्लांट शुरू किए हैं और 6 और प्लांट लगाने की दिशा में काम कर रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ (कचरे से कंचन) मिशन को ज़मीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

कौन-कौन शामिल?
बता दें कि इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही, डिप्टी मेयर मोनिका पंत, विधायक संदीप सहरावत, नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़