दिल्ली सरकार ने ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के तहत दिल्ली पहुंचे BJYM के युवा साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, यह यात्रा ‘जन्मभूमि से कर्मभूमि तक’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र-सेवा के लिए समर्पित प्रेरणादायक जीवन-वृत्तांत को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
PBG ग्राउंड में लगाये पौधे
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “वडनगर से काशी तक की यह यात्रा सेवा-संस्कृति से राष्ट्र-सेवा के संकल्प तक का एक प्रेरणादायक सफर है। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत PBG ग्राउंड में पौधे भी लगाए। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन-सफर विशेष रूप से युवाओं के लिए सेवा, संगठन, अनुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के मामले में प्रेरणा का स्रोत है। यह यात्रा यह संदेश देती है कि जब जीवन का लक्ष्य राष्ट्र-सेवा हो, तो हर प्रयास राष्ट्र-निर्माण का माध्यम बन जाता है।”











