प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी के तहत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू रिज में ‘एक दिन, एक घंटा, साथ-साथ’ स्वच्छता ही सेवा अभियान के हिस्से के तौर पर श्रमदान और सफाई के साथ-साथ मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया।
दिल्ली के संकल्प में नई ऊर्जा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “जब दिल्ली मिलकर आगे बढ़ती है, तो बदलाव भी बड़ा होता है। आज हजारों स्वच्छताग्रहियों और साथियों ने अपनी मेहनत और सेवा से एक स्वच्छ दिल्ली के संकल्प में नई ऊर्जा भरी है।” सीएम रेखा गुप्ता ने इस अभियान से जुड़े हर व्यक्ति का धन्यवाद किया।
स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इसी साथ और इसी संकल्प के साथ हम अपनी दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाएं। इस मौके पर विधायक सूर्य प्रकाश खत्री , दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्रों ने भी कमला नेहरू रिज में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।











