दिल्ली में प्रदूषण के स्रोत की पहचान से लेकर उस पर कार्रवाई तक, अब हर कदम और तेज़, सटीक और प्रभावी होगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत DMRC आईटी पार्क में अत्याधुनिक ICCC यानि एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का शुभारंभ किया।
कम समय में प्रभावी कार्रवाई
ICCC के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग, प्रदूषण के हॉटस्पॉट की पहचान, डेटा-आधारित विश्लेषण और संबंधित विभागों के बीच त्वरित समन्वय एक ही प्लेटफॉर्म से होगा। यानी मॉनिटरिंग से एक्शन तक, कम समय में बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “दिल्ली की स्वच्छ हवा, हर परिवार के स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। इसलिए 365 दिन, 24×7 हमारी सरकार प्रदूषण के हर स्रोत पर पूरी शक्ति से काम कर रही है।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक अरविंदर सिंह लवली सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।











