दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने नए प्लांट्स की रखी आधारशिला, राजधानी से कचरे के पहाड़ खत्म करने का संकल्प

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ओखला, गाज़ीपुर और सिंगोला में नए वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और गाज़ीपुर में एक बायोगैस प्लांट की आधारशिला रखी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ओखला, गाज़ीपुर और सिंगोला में नए वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और गाज़ीपुर में एक बायोगैस प्लांट की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि, “ओखला, भलस्वा और गाज़ीपुर में अब तक 21.717 मिलियन मीट्रिक टन कचरे का निपटान किया जा चुका है, जिससे 100 एकड़ ज़मीन खाली हुई है। नए प्लांट इस गति को और तेज़ करेंगे।”

कचरे के पहाड़ खत्म करने का वादा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हम चाहते हैं कि जहाँ आज कचरे के पहाड़ दिखते हैं, वहाँ साफ़ ज़मीन और हरियाली दिखे, और आस-पास रहने वाले परिवारों को राहत मिले। दिल्ली से हमारा यही वादा है कि कचरे के ये पहाड़ खत्म होंगे।”

आयुर्वेदिक पॉलिटेक्निक का उद्घाटन
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोटला मुबारकपुर में स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र और आयुर्वेदिक पॉलिटेक्निक का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी , कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, दिल्ली नगर निगम के मेयर प्रवेश वाही और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़