मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अचानक पहुंचीं ओखला लैंडफिल साइट, कचरा निपटान के काम की ज़मीनी प्रगति का किया निरीक्षण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ओखला लैंडफिल साइट पर पहुंची।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ओखला लैंडफिल साइट पर पहुंची। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कचरा निपटान के काम की ज़मीनी प्रगति का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ भविष्य की कार्ययोजना की समीक्षा की।

हज़ारों टन कचरे का निस्तारण
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “लक्ष्य तय है, समय-सीमा तय है और ज़मीन पर काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हर दिन हज़ारों टन कचरे का निस्तारण किया जा रहा है।” साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि तीनों मुख्य लैंडफिल साइटों से अब तक करीब 100 एकड़ ज़मीन खाली (रिक्लेम) कराई जा चुकी है। ओखला लैंडफिल पर जनवरी 2025 से पहले का अधिकांश पुराना कचरा प्रोसेस किया जा चुका है।

मिशन मोड में दिन-रात काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “दिल्ली को कचरे के पहाड़ों से पूरी तरह मुक्त करना है। इसके लिए पूरी टीम मिशन मोड में दिन-रात काम कर रही है।” इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि समयसीमा के अंदर मिशन मोड में काम करने और कचरा निपटान की गति को और तेज़ करना सुनिश्चित करें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़