दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने नितिन नबीन को ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को ज़मीनी स्तर पर शुरू करने की जानकारी दी। इस दौरान सीएम ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।
महिला शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा कि “हमें भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य मिला। आज दिल्ली की महिला शक्ति के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए, हमारी भाजपा सरकार ने ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को ज़मीनी स्तर पर शुरू किया है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी”।
नितिन नबीन का आभार व्यक्त
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “हमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को इस शुभ समाचार के बारे में बताने का अवसर मिला। दिल्ली की टीम, नितिन नबीन की ओर से दी गई हार्दिक शुभकामनाओं और प्रोत्साहन के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूँ। आपका भरोसा जनसेवा के हमारे संकल्प में और भी ऊर्जा भरता है”।












