‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का ऐतिहासिक शुभारंभ, सीएम रेखा गुप्ता ने योजना की पहली 2,500 लाभार्थी महिलाओं को सौंपे मंज़ूरी पत्र

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का ऐतिहासिक शुभारंभ हो गया है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का ऐतिहासिक शुभारंभ हो गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में योजना की पहली 2,500 लाभार्थी महिलाओं को मंज़ूरी पत्र सौंपे। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी।

‘आपका भरोसा ही हमारी ताकत’
सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, महिला सशक्तिकरण के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वो आज दिल्ली की बहनों के जीवन में एक नई शक्ति बनकर आया है। इस योजना की पहली 2,500 लाभार्थी बहनों को मंज़ूरी पत्र सौंपे गए हैं। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है और आपका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में, दिल्ली सरकार आपके सम्मान, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से काम करती रहेगी।

9 लाख 22 हज़ार से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि, “अब तक, दिल्ली लक्ष्मी योजना में 9 लाख 22 हज़ार से ज़्यादा बहनों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और आज पहली 2,500 बहनों को मंज़ूरी के सर्टिफ़िकेट सौंपे गए हैं। मैं भी एक बहुत साधारण परिवार की बेटी हूँ। जब मैं मुख्यमंत्री बनी, तो मुझे दिल्ली की अपनी बहनों से ही ताकत मिली। उनके भरोसे, उनके प्यार और उनकी मुस्कान ने मुझे हर दिन काम करने का हौसला दिया। इसीलिए मेरी कोशिश है कि दिल्ली की हर बहन आगे बढ़े और आत्मनिर्भर बने।

इस ऐतिहासिक अवसर पर उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू , दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा​​, सांसद, कैबिनेट मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़