दिल्ली सरकार का ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, 150 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 150 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर DTC के बेड़े में शामिल किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदूषण कम करने के लिए आनंद विहार और आसपास के इलाकों में किए जा रहे विभिन्न कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

DTC के बेड़े में 150 नई इलेक्ट्रिक बसें
इस दौरान 150 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर DTC के बेड़े में शामिल किया गया। वहीं पांच प्रमुख स्थानों पर पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशनों का भी उद्घाटन किया गया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “एक तरफ जहां हमारी सरकार दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेड़े में लगातार नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का भी तेजी से विस्तार कर रही है।”

दिल्ली सरकार का लक्ष्य
बता दें कि 150 नई बसों के जुड़ने के साथ ही दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगभग 6,800 हो गई है। दिल्ली सरकार 14,000 EV बसों के लक्ष्य की ओर मिशन मोड में आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, विधायक ओम प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़