IMF की रिपोर्ट में भारत की आर्थिक रफ्तार का अनुमान, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत की आर्थिक विकास दर को लेकर IMF यानि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत की आर्थिक विकास दर को लेकर IMF यानि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की है। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में, भारत आर्थिक विकास और वैश्विक भरोसे के मामले में नए मानक स्थापित कर रहा है।”

भारत की स्थिति और मज़बूत
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “IMF की नवीनतम ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ रिपोर्ट में 2026 और 2027, दोनों वर्षों में भारत की GDP विकास दर 7.0% रहने का अनुमान लगाया गया है, जो दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की स्थिति को और मज़बूत करता है।”

2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने का संकल्प
इसके साथ ही पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि, “बड़े आर्थिक सुधारों से लेकर बुनियादी ढांचे के विस्तार, मैन्युफैक्चरिंग और निवेश तक, बदलाव लाने वाले शासन के एक दशक ने भारत की आर्थिक नींव को मज़बूत किया है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, भारत आत्मविश्वास, स्थिरता और 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के स्पष्ट संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़