दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कबड्डी टीम के स्टार खिलाड़ी, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पवन सहरावत से मुलाकात की। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के बेटे पवन सहरावत को इस शानदार जीत पर बधाई दी।
भारतीय कबड्डी की ताकत का लोहा मनवाया
ईरान के खिलाफ एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 40-34 से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए, हमारे खिलाड़ियों ने एक बार फिर दुनिया के सामने भारतीय कबड्डी की ताकत का लोहा मनवाया है।”
मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
सीएम रेखा गुप्ता ने पवन और पूरी भारतीय टीम को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें, नए रिकॉर्ड बनाएं और देश का मान-सम्मान बढ़ाते रहें।” इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्रराज भी मौजूद रहे।











