दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा मंथन, राजधानी में PG से जुड़े नियमों पर विस्तार से चर्चा

दिल्ली भर में बिल्डिंग की सुरक्षा, छात्रों के रहने की व्यवस्था और PG से जुड़े नियमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संयुक्त समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान दिल्ली भर में बिल्डिंग की सुरक्षा, छात्रों के रहने की व्यवस्था और PG से जुड़े नियमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

PG नियमों की समीक्षा करेगी समिति
बैठक को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि बैठक में कड़े सुरक्षा जांच, स्पष्ट ज़िम्मेदारी और एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर ज़ोर दिया गया। शहरी विकास मंत्री आशीष सूद की अध्यक्षता में एक समिति PG नियमों की समीक्षा करेगी, विश्वविद्यालयों, MCD और DDA के ज़रिए छात्रों के लिए रहने की और व्यवस्था तलाशेगी, और छात्रों के लिए खाली DDA घरों के इस्तेमाल पर विचार करेगी।

उप-राज्यपाल के अधिकारियों को निर्देश
छात्रों की सुरक्षा और हिफ़ाज़त सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा PG बिल्डिंग्स का स्ट्रक्चरल ऑडिट भी किया जाएगा। मुख्य सचिव, DG NDRF समेत वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने अधिकारियों को ‘पीजी’ की मौजूदगी वाले इलाकों में निरीक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिया। बता दें कि यह निर्देश खासकर उन इमारतों के लिए है जिन्होंने प्रथम दृष्टया इमारत की ऊंचाई से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़