दिल्ली में SIR अभियान की शुरुआत हो चुकी है। जिसे लेकर दिल्ली सरकार का कहना है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR अभियान के तहत सभी मतदाता एन्यूमरेशन फॉर्म जरूर भरें। बता दें की दिल्ली में 30 जून को शुरू हुई एन्यूमरेशन फॉर्म भरने के साथ वोटर लिस्ट की SIR प्रक्रिया अभी भी चल रही है।
5.75 लाख फॉर्म भरे गए
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 9 जुलाई को स्टेटस रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक एक करोड़ से ज़्यादा एन्यूमरेशन फ़ॉर्म बांटे जा चुके हैं। वहीं लगभग 5.75 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं, जिन्हें डिजिटाइज़ भी कर दिया है।
प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का टारगेट
दिल्ली में यह अभियान तेजी से चल रहा है। राजधानी में होने वाले अगले चुनावों से पहले इस प्रक्रिया को पूरा करने का टारगेट रखा गया है। जिसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर्स लोगों के घर-घर जाकर वेरिफिकेशन का काम करने में जूटे हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अब तक कुल 1,45,10,298 वोटरों में से 74.70 प्रतिशत को एन्यूमरेशन फ़ॉर्म मिल चुके हैं।
29 जुलाई को फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
इन फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। ऐसे में अगर किसी नागरिक को यह फॉर्म नहीं मिल है तो चुनाव आयोग की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है या फिर BLO से संपर्क कर फॉर्म भरा जा सकता है। इस फॉर्म में नागरिक को अपनी पूरी जानकारी मतदाता का नाम, EPIC नंबर, पता, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, फ़ोटो और राज्य का नाम जैसी पूरी जानकारी भरनी होगी। बता दें की ड्राफ़्ट मतदाता सूची 5 अगस्त को जारी की जाएगी, जिसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया 4 सितंबर तक चलेगी।











