बिहार में ‘पेंशन उत्सव’, 4.17 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची बढ़ी हुई पेंशन राशि

पेंशन उत्सव के तहत बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करीब 4.17 लाख लाभार्थियों के खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि भेजी।

बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर के सरकारी योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी है। पेंशन उत्सव के तहत बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करीब 4.17 लाख लाभार्थियों के खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि भेजी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई। लाभार्थियों के खातों में जून माह की कुल 64 करोड़ 58 लाख 31 हजार 400 रुपये की राशि भेजी गई।

लाभार्थियों में खुशी का माहौल
पेंशन के लाभ उठा रहे लाभार्थियों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। लाभार्थियों का कहना है कि इस बढ़ी हुई राशि से दवा, भोजन और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। पेंशन राशि में हुई बढ़ोतरी से लाभार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

लाभार्थियों को मिली आर्थिक मजबूती
जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने सभी पेंशनधारियों को बधाई दी। और सभी लाभार्थियों से अपील की अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें। पेंशन उत्सव में लाभार्थियों को मिली इस राशि से उनको आर्थिक मजबूती मिलेगी।  

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़