‘दिल्ली स्टार्ट-अप एवं इन्क्यूबेशन नीति’ को मंजूरी, पाँच सालों में होगा रेकॉर्ड निवेश

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने ‘दिल्ली स्टार्ट-अप एवं इन्क्यूबेशन नीति’ को मंजूरी दी है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने ‘दिल्ली स्टार्ट-अप एवं इन्क्यूबेशन नीति’ को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत अगले पाँच सालों में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि सरकार की इस नीति का उद्देश्य राजधानी को उद्यमिता केंद्र के रूप में विकसित करना है।

‘वार्षिक दिल्ली स्टार्टअप युवा महोत्सव’
वहीं इसी दिशा में ‘वार्षिक दिल्ली स्टार्टअप युवा महोत्सव’ का भी आयोजन किया जाएगा, जहां नवाचार करने वाले युवा, शैक्षणिक संस्थान, स्टार्ट-अप, निवेशक, उद्योग जगत और नीति निर्माता एक मंच पर आकर नए विचारों का प्रदर्शन करेंगे, साझेदारियां विकसित करेंगे और युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करेंगे।

योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी
दिल्ली सरकार की इस योजना को कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह नीति केवल स्टार्ट-अप शुरू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली के युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस नीति से युवाओं को निवेशकों और उद्योग जगत से जुड़ने के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह नीति युवाओं को सिर्फ व्यवसाय शुरू करने में ही मदद नहीं करेगी, बल्कि दिल्ली में नवाचार की संस्कृति को मजबूत करेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़