बीकानेर में प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र खुलने की तैयारी, दिव्यांगजन और वरिष्ठजनों को मिलेगी सुविधा

राजस्थान के बीकानेर में जल्द ही प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र शुरू किया जाएगा।

राजस्थान के बीकानेर में जल्द ही प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र शुरू किया जाएगा। यह केंद्र बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में संचालित होगा। जिससे दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

जल्द शुरू होगा केंद्र
केंद्र के सफल संचालन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरणों में हैं। इसे लेकर संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र के पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्ट फोन, कृत्रिम हाथ और पैर, कैलिपर सहित अन्य सहायक उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

नहीं देना पड़ेगा शुल्क
वहीं इसी तरह से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, कमर और घुटने के बेल्ट, सुनने के यंत्र, वॉकर, छड़ी समेत अन्य आवश्यक जीवन सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

एक ही जगह उपलब्ध होंगे सभी उपकरण
संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र के संचालन से बीकानेर के दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को कहीं भी नहीं भटकना पड़ेगा। एक ही जगह पात्रता के अनुसार आवश्यक उपकरण उपलब्ध होने से उनकी सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र का उद्देश्य दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़