गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ी परियोजनाओं का किया शुभारंभ, दिल्ली में पानी की समस्या और यमुना की सफाई पर जोर

अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली को बड़ी सौगात दी है। अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।

विपक्ष पर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि यह परियोजनाएं यमुना की सफाई में रीढ़ की हड्डी साबित होगी। सरकार बनने के एक महीने के अंदर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र ने यमुना सफाई को लेकर दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय के साथ बैठक कर लक्ष्य तय कर दिया था। 40 प्रतिशत से अधिक मजल काटने का काम कर चुका है।

करोड़ों के पीने के पानी के प्रोजेक्ट तैयार
अमित शाह ने कहा कि, 20 साल से पूर्व की सरकारों ने गटर का गंदा पानी और रोज दो हजार टन गोबर यमुना में डालने का काम किया। लेकिन अब राजधानी में सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा के प्रयास से 9 हजार का प्रोजेक्ट गंदे पानी को शुद्ध करने के और कई हजार करोड़ के पीने के पानी के प्रोजेक्ट तैयार हुए हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़