प्रदूषण पर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार सख्त, अब प्रदूषण जांच केंद्र होंगे हाईटेक

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि, “प्रदूषण की समस्या के समाधान पर काम करते हुए, हमने एक बड़ी कमी देखी। कमर्शियल गाड़ियों को पुरानी टेक्नोलॉजी वाले सेंटर्स से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल रहे थे, जबकि प्राइवेट गाड़ियों को पेट्रोल पंप के बाहर बने बूथों से प्रदूषण सर्टिफिकेट मिल रहे थे।”

निगरानी को और मज़बूत करने का फ़ैसला
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमने निगरानी को और मज़बूत करने का फ़ैसला किया। हर प्रदूषण जांच केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा और वहां कैमरे लगाए जाएंगे। कमर्शियल गाड़ियों के लिए, हमने तेहखंड और नंद नगरी में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन शुरू किए हैं, जिनमें से हर एक हर साल लगभग 72,000 गाड़ियों की जांच करने में सक्षम है।”

“दिल्ली इस लड़ाई में जीतेगी”
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्रदूषण से निपटने के लिए हर पहलू पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हम सब मिलकर इसका समाधान निकालेंगे। दिल्ली इस लड़ाई में जीतेगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़