दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार राजधानी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली भी पूरे संकल्प और सेवा भाव के साथ इस अभियान में शामिल होगी। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि, “
सेवा की इसी भावना के साथ, पूरा देश 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाएगा।”
जन-सेवा से राष्ट्र-सेवा तक की यात्रा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री की जन-सेवा से राष्ट्र-सेवा तक की 25 वर्षों की यात्रा हमें यह अहसास कराती है कि सार्वजनिक जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य सेवा है, सबसे बड़ी ताकत समर्पण है और सर्वोच्च लक्ष्य भारत माता का गौरव है।”
जन-कल्याणकारी योजनाएं समर्पित
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “दिल्ली भी पूरे संकल्प और सेवा भाव के साथ इस अभियान में शामिल होगी। दिल्ली के निवासियों को हजारों करोड़ रुपये की विकास और जन-कल्याणकारी योजनाएं समर्पित की जाएंगी और सेवा से जुड़ी विभिन्न पहलें हर व्यक्ति तक पहुंचेंगी।”












