दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस, स्वास्थ्य क्षेत्र की गिनाई उपलब्धियां

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार स्वस्थ, सशक्त और विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हमारी सरकार दिल्ली के हर निवासी तक सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

‘आयुष्मान भारत’ से जुड़े 9 लाख से ज्यादा लोग
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि, “अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ‘आयुष्मान भारत’ को लागू करने से लेकर 10 लाख तक का स्वास्थ्य कवरेज (केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख + दिल्ली सरकार की ओर से 5 लाख) देने का काम किया गया है। अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग इससे जुड़ चुके हैं।”

जन औषधि केंद्रों पर 90% तक सस्ती दवाएँ
इसके अलावा सीएम ने बताया कि, “‘वय वंदना योजना’ के तहत 3 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण हुआ है। जन औषधि केंद्रों पर 90% तक सस्ती दवाएँ दी गई और 1,100 के लक्ष्य के साथ 415 ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ की स्थापना की जा चुकी है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि, “इन सब कदमों के ज़रिए दिल्ली बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की ओर आगे बढ़ रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़