दिल्ली के LNJP अस्पताल को सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी सौगात, अत्याधुनिक CT स्कैन और MRI मशीनों का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत, लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत, लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने डुअल-सोर्स 256-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन और 3 टेस्ला एमआरआई मशीनों का उद्घाटन किया।

आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं पर फोकस
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “इन मशीनों के आने से अब अस्पताल के अंदर ही हृदय, मस्तिष्क, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की जांच के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। हम लगातार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों और हर नागरिक को बेहतर इलाज मिल सके।”

बता दें कि इस अवसर पर, कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैनअरविंदर सिंह साहनी भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़