दिल्ली मास्टर प्लान 2047 पर पहली उच्च-स्तरीय बैठक, क्रियान्वयन को गति देने के लिए हितधारकों के साथ हुई चर्चा

दिल्ली मास्टर प्लान 2047 के लॉन्च होने के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने पहली उच्च-स्तरीय बैठक की।

दिल्ली मास्टर प्लान 2047 के लॉन्च होने के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने पहली उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में सांसद और विधायक जैसे प्रमुख हितधारकों की मौजूदगी रही। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने ‘मास्टर प्लान दिल्ली-2047’ के क्रियान्वयन को गति देने के लिए बैठक में चर्चा की गई। बता दें कि इस बैठक में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

जनप्रतिनिधियों से दिए अपने-अपने सुझाव
इस अवसर पर डीडीए के उपाध्यक्ष एन सरवण कुमार ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 के मुख्य प्रावधानों और इसे क्रियान्वयन करने के ढांचे को प्रस्तुत किया। जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट करते हुए बताया कि “दिल्ली मास्टर प्लान 2047 में ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) हाई-डेंसिटी कॉरिडोर (एचडीसी), लैंड पूलिंग और कम घनत्व वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके बाद जन-प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने सुझाव दिए।”

विजन को हकीकत में बदलने की दिशा में बैठक
डीडीए के उपाध्यक्ष सरवण कुमार ने कहा कि दिल्ली मास्टर प्लान 2047 के विजन को हकीकत में बदलने की दिशा में यह बैठक अहम साबित होगी। जिसे हितधारकों के साथ लगातार जुड़ाव और समन्वित कार्यान्वयन के माध्यम से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित दिल्ली की ओर बढ़ते हुए विकसित भारत 2047 के विजन में योगदान देंगे।

20 अगस्त को लॉन्च किया प्लान
गौरतलब है कि डीडीए बोर्ड ने 12 अगस्त को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में दिल्ली मास्टर प्लान 2047 को मंजूरी दी है। वहीं 20 अगस्त को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में दिल्ली मास्टर प्लान 2047 को लॉन्च किया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़