दिल्ली-एनसीआर के लोगों को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी सौगात दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। यह सौगात स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, विधायक सतीश उपाध्याय, गजेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर होगा और मजबूत
इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह नई हेल्थकेयर सुविधा दिल्ली के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करेगी और नागरिकों के लिए बेहतर और अच्छी क्वालिटी की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बढ़ाएगी। इस सौगात के बाद अब मरीजों को बेड के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इस नए टावर में 400 नए बेड शामिल किए गए हैं। जिसके बाद अब पूरे मैक्स कॉम्प्लेक्स की कुल क्षमता बढ़कर 1,160 बेड्स से अधिक हो गई है।
बेड्स की क्षमता में हुआ महा-विस्तार
आधुनिक सुविधाओं से लैस
बता दें कि इस नए टावर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया गया है। यहां ‘दा विंची एक्सआई सर्जिकल रोबोट मौजूद है, जो बेहद जटिल सर्जरियों को सटीकता के साथ करने में सक्षम है। इसके अलावा, घुटनों के दर्द से परेशान मरीजों के लिए ‘माको’ रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट जैसी एडवांस तकनीक भी उपलब्ध है। यहाँ सिर्फ दिल्ली ही नहीं बाहरी राज्यों से आने वाले गंभीर बीमारों को बेहतर इलाज उपलब्ध होगा।












