दिल्ली सरकार और ICCR के बीच अहम MoU साइन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए अवसर होंगे पैदा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार और इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (ICCR) के बीच एक अहम MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार और इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (ICCR) के बीच एक अहम MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर ICCR के सदस्यों के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। यह साझेदारी दिल्ली के कलाकारों, लेखकों, विद्वानों और सांस्कृतिक संस्थानों को वैश्विक मंचों से जोड़ेगी। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ बातचीत और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए अवसर पैदा करेगी।

सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा वैश्विक मंच
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के मुताबिक, इस पहल के तहत राजधानी की विरासत, कला और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय और युवा कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलेंगे। सरकार का उद्देश्य दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचाना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।

दिल्ली सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के विकास के साथ उसकी विरासत, कला और संस्कृति को वैश्विक मंच देना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए इस तरह की साझेदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, भारत की सांस्कृतिक विरासत आज विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रही है। दिल्ली इस सांस्कृतिक यात्रा को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़