भारत-ऑस्ट्रेलिया के खेल संबंध मजबूत, खेल सहयोग रोडमैप किया जारी

पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया और दोनों देशों के बीच खेल में सहयोग बढ़ाने के लिए एक बड़ी पहल की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर रहे। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया और दोनों देशों के बीच खेल में सहयोग बढ़ाने के लिए एक बड़ी पहल की।

खेल सहयोग रोडमैप जारी
दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से खेल सहयोग रोडमैप जारी किया। जिससे खेल से संबंधित क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा। दोनों नेताओं ने खेल के क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सहयोग का स्वागत किया।

युवा खिलाड़ियों से संवाद
यात्रा के दौरान नेताओं ने कबड्डी, ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल और क्रिकेट के प्रदर्शनी मुकाबलों में भाग ले रहे युवा खिलाड़ियों के साथ संवाद किया। इस यात्रा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जीवंत खेल संबंधों को मजबूत किया है।

राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा भारत
पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सहयोग रोडमैप दोनों देशों को अपनी खेल साझेदारी में विविधता लाने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय खेलों के एक महत्वपूर्ण दशक में साथ-साथ प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और ऑस्ट्रेलिया 2032 में ब्रिस्बेन ओलंपिक की मेजबानी करेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़