1.25 लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगा उठा कर्तव्य पथ, विशाल रक्तदान शिविर में सीएम रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कर्तव्य पथ पर 'आशीर्वाद का दीया' समारोह आयोजित किया गया।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कर्तव्य पथ पर ‘आशीर्वाद का दीया’ समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर कर्तव्य पथ 1.25 लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ की रोशनी से जगमगा उठा। ऐसा लगा मानो उनकी कर्तव्य-भावना, जो वर्षों से राष्ट्र-सेवा का मार्गदर्शन कर रही है, दिल्ली के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के रूप में प्रकाश बनकर फैल गई हो।

राष्ट्र-सेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमारी दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्र-सेवा की यात्रा, उनके संकल्पों और भारत के प्रति उनके विज़न की निरंतर साक्षी रही है। उनके जन्मदिन पर, दिल्लीवासियों और देशवासियों के साथ मैंने भी ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया और उनके निरंतर राष्ट्र-सेवा के कार्यों के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।” इस अवसर पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद बांसुरी स्वराज, NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत चहल जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान
इसके साथ ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत त्यागराज स्टेडियम में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जन-सेवा, समर्पण और राष्ट्र-निर्माण की भावना से प्रेरित यह अभियान सेवा को संकल्प से और संकल्प को जन-भागीदारी से जोड़ता है। रक्तदान केवल जीवन बचाने का माध्यम नहीं है; यह मानवता और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य का एक सशक्त उदाहरण है। इस ‘सेवा संकल्प’ को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए दिल्ली की टीम का हार्दिक धन्यवाद।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़