प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में महिलाओं की सुरक्षा पर बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। बैठक में इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल बनाने, सहायता सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर सार्थक चर्चा हुई।
बेहतर सुरक्षा की दिशा में काम
सीएम रेखा गुप्ता ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि, “दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा बढ़ाने, CCTV निगरानी, ’डार्क स्पॉट्स’ की पहचान करने और महिलाओं के लिए सहायता सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रभावी प्रयासों और आगामी कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी साझा की। ये पहल महिलाओं के सुरक्षित आवागमन, समय पर सहायता और सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर सुरक्षा की दिशा में निरंतर प्रगति सुनिश्चित कर रही हैं।”
विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, दिल्ली सरकार हर महिला की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। सुरक्षित महिला, सशक्त महिला तथा महिला नेतृत्व के माध्यम से विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”












