दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध, POCSO अवेयरनेस कैंपेन किया गया शुरू

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने POCSO अवेयरनेस कैंपेन शुरू किया है। इस अभियान की जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

बच्चों की सुरक्षा निजी और अहम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “बच्चों की सुरक्षा मेरे लिए बहुत ही निजी और अहम बात है। इसी मकसद से हमने POCSO अवेयरनेस कैंपेन शुरू किया है, ताकि हर बच्चा ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बीच का फ़र्क समझ सके और किसी भी गलत व्यवहार के बारे में बिना डरे अपनी बात कह सके।”

सीएम की माता-पिता से अपील
सीएम रेखा गुप्ता ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच का फ़र्क सिखाएँ, उनकी बातें ध्यान से सुनें और उन्हें भरोसा दिलाएँ कि उन्हें हमेशा उनका साथ मिलेगा। सीएम ने हर माता-पिता से अपील करते हुए कहा कि, “अपने बच्चों से खुलकर बात करें, उनकी चिंताओं को समझें, उनकी बातें ध्यान से सुनें और सबसे ज़रूरी बात, उन पर भरोसा करें। हर बच्चे का हक़ है कि उसका बचपन सुरक्षित और डर-मुक्त हो।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़