दिल्ली सरकार-MCD और प्लास्टइंडिया फाउंडेशन में MoU साइन, खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री के लिए खुलेंगे 250 से ज्यादा केंद्र

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार, MCD और प्लास्टइंडिया फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार, MCD और प्लास्टइंडिया फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत दिल्ली में 250 से अधिक नए केंद्र खोले जाएंगे, जहाँ खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री को सम्मानपूर्वक एकत्रित किया जा सकेगा।

पूजा सामग्री होगी रीसाइकिल
बता दें कि इन केंद्रों पर जमा की गई मूर्तियों और पूजा सामग्री को रीसाइकिल करके उपयोगी वस्तुएं बनाई जाएंगी। ऐसे में सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सभी निवासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री को यमुना में विसर्जित करने के बजाय, इन केंद्रों पर जमा करें।

सीएम की दिल्लीवासियों से अपील
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि, अपनी आस्था का सम्मान करें और यमुना को स्वच्छ और पवित्र बनाए रखें। इसी दिशा में यह नए केंद्र महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें कि इस अवसर पर दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही और प्लास्टइंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़