दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश के सम्मान में कार्यक्रम, सीएम रेखा गुप्ता ने नई जिम्मेदारी के लिए दी बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'सर्व समाज दिल्ली' की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सर्व समाज दिल्ली’ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की। यह समारोह BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश के सम्मान में आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली के पूरे समाज ने हिस्सा लिया।

सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “एक स्वयंसेवक के तौर पर शुरू उनका सफर राष्ट्रीय मंत्री की ज़िम्मेदारी तक पहुँचा है। इस सफर में राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश छात्र जीवन, संगठन की कई ज़िम्मेदारियाँ, पार्षद, स्थायी समिति के अध्यक्ष और मेयर के रूप में जनता की सेवा जैसे पड़ाव पार किए हैं। यह यात्रा BJP की कार्यकर्ता परंपरा का एक जीता-जागता उदाहरण है, जिसमें सेवा, समर्पण, अनुशासन और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना सबसे ऊपर रहती है।”

राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश को दी बधाई
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश को उनकी नई ज़िम्मेदारी और शानदार कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक तिलक राम गुप्ता, राजकुमार भाटिया, पूनम शर्मा और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़