दिल्ली में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी में बैठक आयोजित, सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से की अपील

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारी बैठक में हिस्सा लिया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी बैठक में हिस्सा लिया। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​ की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बता दें कि बैठक में दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता, सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सीएम रेखा गुप्ता का संदेश
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हम सभी के प्रेरणा-स्रोत, मार्गदर्शक और लाखों कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा के केंद्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के लिए समर्पित कर दिया है। ‘गरीब कल्याण’ से लेकर ‘अंत्योदय’ तक, समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और जन-सेवा को राष्ट्र-सेवा की भावना बनाना ही उनकी कार्य-संस्कृति का मूल सार है।”

सीएम की कार्यकर्ताओं से अपील
सीएम ने कहा कि, “17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसी सेवा-भावना को हर व्यक्ति तक पहुँचाने और सेवा को संगठन की संस्कृति बनाने का एक व्यापक अभियान है। दिल्ली बीजेपी परिवार के हर कार्यकर्ता से आग्रह है कि वे पूरे समर्पण और उत्साह के साथ इस अभियान से जुड़ें और सेवा के इस संकल्प को हर मोहल्ले, हर परिवार और समाज के हर वर्ग तक पहुँचाएँ।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़