किशाऊ परियोजना को लेकर रेखा गुप्ता सरकार ने जताया आभार, सीएम ने कहा-“दिल्ली को मिलेगा 109.9 एमसीएम अतिरिक्त पानी”

किशाऊ परियोजना को लेकर हुए महत्वपूर्ण समझौते का दिल्ली सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में स्वागत किया गया।

किशाऊ परियोजना को लेकर हुए महत्वपूर्ण समझौते का दिल्ली सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में स्वागत किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में परियोजना को सालों से लंबित विषय के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

पर्यावरणीय जलप्रवाह होगा बेहतर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि परियोजना के आगे बढ़ने से दिल्ली को 109.9 मिलियन घन मीटर अतिरिक्त पानी मिल सकेगा। इससे राजधानी की पेयजल जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और यमुना नदी में जरूरी पर्यावरणीय जलप्रवाह भी बेहतर हो सकेगा। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पानी की कमी दिल्ली की प्रमुख चुनौतियों में शामिल है। लेकिन अब किशाऊ परियोजना के आगे बढ़ने से राजधानी की जल सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और कम पानी की अवधि में दिल्ली को अतिरिक्त कच्चा पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

केंद्र सरकार और सहयोगी राज्यों का आभार
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि इस परियोजना का महत्व सिर्फ दिल्ली को मिलने वाले अतिरिक्त पानी तक सीमित नहीं है। इससे यमुना नदी में पर्यावरण के लिए जरूरी जलप्रवाह बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। यमुना के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्याप्त जलप्रवाह को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की ढाई करोड़ जनता की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने किशाऊ परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान की सरकारों को भी धन्यवाद दिया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़