धामी सरकार का गोवंश की सुरक्षा पर जोर, खटीमा में 7.23 करोड़ की लागत से आधुनिक गौशाला का निर्माण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का फोकस बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध करवाना है।

उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य में गोवंश की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का फोकस बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध करवाना है। जिसके लिए शासन-प्रशासन की ओर से सफल प्रयास किए जा रहे है।

16,000 से ज्यादा बेसहारा गोवंश को आश्रय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि, “हमारी सरकार राज्य में गोवंश की सुरक्षा और बेसहारा गोवंश के लिए सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। वर्तमान में, राज्य में 16,000 से ज्यादा बेसहारा गोवंश को गौशालाओं के माध्यम से सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जा रहा है।”

खटीमा में गौशाला का निर्माण
सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘इसी दिशा में, खटीमा में 7.23 करोड़ की लागत से बेसहारा गोवंश के लिए एक गौशाला का निर्माण किया गया है। यह गौशाला आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। जिसमें न सिर्फ गोवंश की बेहतर देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है, बल्कि आवारा पशुओं से किसानों को होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़