देवभूमि उत्तराखंड की धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर जोर, पांच वर्षों में तीन नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोले गए

देवभूमि उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और चिकित्सा शिक्षा का विस्तार करने के लिए लगातार काम कर रही है।

देवभूमि उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और चिकित्सा शिक्षा का विस्तार करने के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, पिछले पांच वर्षों में तीन नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोले गए हैं, जिनसे 321 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हुई हैं। इससे न सिर्फ स्वास्थ्य प्रणाली मजबूत होगी, बल्कि युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर भी मिलेंगे।

रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि, “हमारी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें उनके अपने ही राज्य में रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि पिछले पांच वर्षों में राज्य में स्टार्टअप्स की संख्या 700 से बढ़कर 1,700 हो गई है। यह बदलाव राज्य में नवाचार (इनोवेशन) और उद्यमिता की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है।”

रोजगार की नई संभावनाएं पैदा
सीएम धामी ने कहा कि, “उत्तराखंड को देश के एक प्रमुख फिल्म गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए, हमारी सरकार ने एक नई फिल्म नीति लागू की है। इसके माध्यम से राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है, स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं, और पर्यटन के साथ-साथ रोजगार की नई संभावनाएं भी पैदा हो रही हैं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़