धामी सरकार का “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान”, हरिद्वार में 22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा कार्यक्रम

उत्तराखंड की धामी सरकार के निर्देशों के तहत जनपद हरिद्वार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उत्तराखंड की धामी सरकार के निर्देशों के तहत जनपद हरिद्वार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इस दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 12 स्थानों पर बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। बता दें कि इन शिविरों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास
इस अभियान को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूरी जानकारी दी है। जिलाधिकारी ने अभियान के सफल संचालन के लिए रोस्टर जारी करते हुए सभी संबंधित
विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए।

विभिन्न सरकारी सेवाएं कराई जाएंगी उपलब्ध
अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, पेयजल, ऊर्जा, वन, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान और आपदा प्रबंधन सहित 22 विभागों की सहभागिता रहेगी। सभी विभाग शिविरों में स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे। शिविरों में पात्र लाभार्थियों के आवेदन और पंजीकरण, प्रमाणपत्र वितरण तथा विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़