दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिवसीय ‘विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा का वित्तपोषण’सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसे लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया। सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन को पूरा करने के लिए इस तरह के सम्मेलन बेहद जरूरी हैं।
किसानों की अहम भूमिका
सीएम नायब सैनी ने कहा कि,विकसित भारत की यात्रा को पूरा करने में किसानों की अहम भूमिका है। ऐसे में कृषि प्रधान हरियाणा ने देश के अन्न भंडारों को भरने और देश को खाद्यान्न में
आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान किया है। उन्होंने हरियाणा के लिए ‘एकीकृत प्राकृतिक खेती और जल सुरक्षा फंडिंग पैकेज’ देने की मांग रखी।
भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस सम्मेलन में राज्यों और देश की अर्थव्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने को लेकर सार्थक चर्चा की गई। इसके अलावा कृषि और ऊर्जा के क्षेत्र को आने वाले समय में कैसे और मजबूत किया जा सके, इस संबंध में भी भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। इस सम्मेलन में हरियाणा द्वारा कृषि और बागवानी क्षेत्र के लिए किए जा रहे बेहतर कार्यों को दिखाया गया, अन्य राज्यों ने भी अपने विचारों को साझा किया।












