उत्तराखंड के श्रीनगर में 7 अक्टूबर को मनाया जाएगा गढ़ भोज दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होगा संबोधन

उत्तराखंड के श्रीनगर के रामलीला मैदान में 7 अक्टूबर को गढ़ भोज दिवस मनाया जाएगा।

उत्तराखंड के श्रीनगर के रामलीला मैदान में 7 अक्टूबर को गढ़ भोज दिवस मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। उत्तराखंड की पारंपरिक फसलों, पौष्टिक स्थानीय व्यंजनों और समृद्ध खाद्य विरासत को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से यह भव्य आयोजन किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को मिलेगा सम्मान
इस अवसर पर आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी होगा। वहीं, गढ़ भोज को मिड-डे मील से जोड़ने और पारंपरिक फसलों को बाजार से जोड़ने के प्रयासों के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व गृह सचिव, भारत सरकार धन सिंह रावत को सम्मान करेंगे।

साल 2000 से संचालित किया जा रहा अभियान
गढ़ भोज अभियान साल 2000 से संचालित किया जा रहा है। आयोजक द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि गढ़ भोज दिवस पर राज्यभर के विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में पारंपरिक अनाजों, स्थानीय व्यंजनों और खाद्य परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन के साथ स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़